October 23, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 57 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा थाना क्षेत्र में शांति पुर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान आसामाजिक तत्व के लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। डिजे जुवां नाच पर रोक होना चाहिए उक्त बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ अंचल पदाधिकारी रत्नेश मोहन के द्वारा कहा गया कि दुर्गा पूजा आस्था का महापर्व है इसे शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए, गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखकर प्राणपुर पुलिस प्रशासन को अभिलंब सूचना दिया जाए ताकि और असामाजिक तत्व पर शक्ति से कार्रवाई हो सके, वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, पूर्व मुखिया सह कांग्रेस पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवदेव झा, प्रखंड प्रमुख रोशनी खातून, उप प्रमुख कृष्णामोहन साह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवरीनारायण यादव, मुखिया मुजाहिद आलम, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार मंडल, मनोज कुमार साह, मोहम्मद अरजाउल हक, सरपंच रामविलास रजक मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजुल करीम के द्वारा शांति समिति की बैठक को संबोधित किया गया इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मंडल एवं नित्यानंद रविदास, पंचायत समिति सदस्य सिंटू रविदास, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजदीप मंडल एवं समसुल हक, उप मुखिया प्रतिनिधि वरुण कुमार शर्मा, उप सरपंच रामेश्वर दास, समाजसेवी सुर्य नारायण साह, मोहम्मद कादिर, पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद अफाक हुसैन, सतीश कुमार एवं सत्येंद्र मिश्रा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post मुख्य पार्षद ने 35 लाख रुपए लागत से बनने वाली सड़क के जीर्णोधार कार्य का किया शिलान्यास ।
Next post एसडीएम ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial