होली व शब ए बारात को ले शांति समिति की हुई बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी थाना परिसर में होली और शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह दंडाधिकारी ऋषिकेश रंजन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल, थाना प्रभारी रामविलास सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संवेदनशील स्थानों व चौक चौराहों पर लगातार गस्ती करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपील की। दंडाधिकारी ने कहा कि होली के दिन कोई हुडदंग, जोर जबरदस्ती ना करें और सभी जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर एसआई सुषमा वर्मा, एस आई डोली कुमारी, लोजपा नेता विनोद सिंह, पार्षद युगल पासवान, मनोज मंडल, रामप्रवेश कुमार , सुभाष मंडल, नरेंद्र साह, मुखिया धोनी, बालेश्वर सिंह, अखलाक हुसैन, जेपी यादव, मुखिया पिंटू यादव, कांग्रेस नेता सिकंदर मंडल, राजीव पासवान, जावेद, मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह, आदित्य गुप्ता, राजा यादव, आशुतोष पोद्दार, गुलाब चौधरी, बंटी सिन्हा, कुंदन पासवान, ओम कुमार गुप्ता, उमर फारूक, सहदेव यादव, पंकज यादव, बेचन सिंह, मो जरजीश, पार्षद श्रवण कुमार उपस्थित थे।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
