गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
गया पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ गैंगरेप की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 19 अप्रैल को गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत 17 वर्षीय एक नाबालिक युवती के साथ पांच युवकों ने मिलकर अमानवीय तरीके से ब्लात्कार की घटना को अंजाम दिया था। *गया के सिटी एसपी* राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गैंगरेप में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया नाबालिक युवती के साथ पांच युवक विकाश कुमार मांझी, विनोद मांझी, प्रकाश कुमार मांझी, राजेश मांझी, राहुल कुमार मांझी ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। *घटना के बाद पीड़िता द्वारा दिये गये* लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड सं0- 30/22 धारा-376 (डी) 376 (डी, ए) भा0द0वि0 एवं 6 पोक्सो अधिनियम 05 व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज की गई। मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरप्रीत कौर ने कांड के उद्भेदन के लिए महिला थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। *महिला थानाध्यक्ष* एवं मोहनपुर* थानाध्यक्ष द्वारा सम्मिलित रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँचों अभियुक्तों में से तीन युवकों विनोद मांझी, प्रकाश मांझी एवं राहुल कुमार मांझी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य दो युवकों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार तीनों युवकों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है। पीड़िता एवं अपराधकर्मी के कपड़े को जप्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जा रही है।
