पत्नी के अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर हुई पति के मौत के मामले में पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के महनोर गांव मे पत्नी के अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग संबंध को लेकर पति के मौत होने के मामले में हसनगंज पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया की रविवार को महनोर गांव मे मृतक राजू चौहान के मौत के मामले मे मृतक के चाचा ललित चौहान द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसमे मृतक की पत्नी रिंकू देवी और मृतक का भाई श्रवण कुमार चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बता दें की मृतक अमृतसर में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। जो साम को अपने घर पहुंचा था। और सुबह उसके द्वारा फंदा लगाकर आत्म हत्या की बात कही गई थी। लेकिन परिजन और ग्रामीणों द्वारा देवर भौजाई के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनो के द्वारा मिलकर हत्या की आशंका जताई गई थी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
