10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बारसोई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के टुनीदिघी के रास्ते बारसोई की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई भोला कुमार के नेतृत्व में रघुनाथपुर के दयचन गेट के समीप पुलिस बल की तैनाती करते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान एक टेंपो को जांच के लिए रोका गया। जांच पड़ताल के दौरान टेंपू में सीलबदं तीन पैकेट मिले। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ होने की अंदेशा होने पर टेम्पु एवं दो लोगों को पुलिस थाने ले आई तथा यहां पैकेटों में रखे पदार्थ की जांच करने के उपरांत पेकेट में गांजा होने की पुष्टि हुई । वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पैकेट का कुल वजन 10 किलोग्राम 300 ग्राम है । आगे उन्होंने कहा कि टेंपो को जब्त करते हुए भादवी के सुसंगत धाराओं एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों तस्करों की पहचान बलरामपुर प्रखंड के गिरीण यादव 38 वर्ष ग्राम पचरा, एवं रघु रीशि 19 वर्ष ग्राम बजरगांव के रूप में हुई है।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
