कुरसेला में ओवरटेक करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 50 हजार से अधिक का कटा चालान
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला में लगातार एक सप्ताह से बने महाजाम के बीच ओवरटेक करने वाले वाहन चालकों पर कुरसेला पुलिस ने करवाई कर वाहन चालकों पर 50 हजार से अधिक का चालान काटा गया। वहीं पुलिस ने ओवरटेक कर आगे निकलने वाले चार पहिया वाहन, बस एवं ट्रक चालकों से चालान वसूला। बताया गया कि कुर्सेला में जाम की समस्या बेहद विकराल रूप ले चुकी है। लगने वाले महाजाम से आम राहगीरों सहित दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह के सीजन में सड़क जाम होने से कई बारातें तय समय से देर से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। वहीं इमरजेंसी सेवाओं के मरीज एंबुलेंस में घंटों फंसे रह जाते हैं।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस दिन-रात सड़क पर डटी रहती है ताकि इमरजेंसी मरीज और जरूरी सेवाएं समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। बावजूद इसके कुछ वाहन चालक लगातार ओवरटेक कर रहे थे, जिससे जाम और भी भयावह हो रहा था। ऐसे चालकों को सबक सिखाने के उद्देश्य से सख्त अभियान चलाया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई चालक अब भी नियम तोड़ता है और ओवरटेक कर जाम को बढ़ावा देता है, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस पहल से ओवरटेक करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष ने अपील की कि सभी वाहन चालक अपनी निर्धारित लेन में चलें, यातायात नियमों का पालन करें और जाम की स्थिति को और खराब न होने दें।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
