October 14, 2026

एसबीआई सीएसपी संचालक से सात लाख की लूट पुलिस जांच में जुटी ।

Read Time:2 Minute, 0 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत इमादपुर में चल रहे एसबीआई सिएसपी संचालक से दो नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लुट को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद मोअज्जम ने बताया कि शाम लगभग 5.45 को सिएसपी बंद कर घर जाने क्रम में यह घटना हुई है । उन्होंने बताया कि रैल गुमटी और इमादपुर के बीच सुधानी रोड में सुनसान वाली जगह पर पिछे से आ रहे नकाबपोश अपराधियों ने सिएसपी संचालक बैठे बाइक को लात मारकर गिरा दिया और हथियार दिखा कर रूपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं । ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही भाजपा के पुर्व विधानसभा प्रत्याशी वरूण झा के घर पर दिन दहाड़े दरवाजा तोड़कर लुट कि घटना को अंजाम दी गई थी। उक्त मामले में एसडिपीओ बारसोई खुद इस मामले को मोनिटरिंग कर रहे हैं डॉग स्क्वाड सहित अन्य वैज्ञानिक अनुसंधानों का मदद लिया जा रहा है । और एक दिन बाद सिएसपी संचालक से लुट को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल बना है यूं मानो कि अपराधियों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर भय नहीं है । वहीं जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में अविलंब कारवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार करने का मांग किया है ।

Previous post जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया गरीब निसाय लोगों को कंबल वितरण ‌
Next post प्रशिक्षु डीएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial