कुर्सेला हाट बाजार जेबकटी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर महिला चोर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला हाट बाजार में हुई जेबकटी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी गई राशि में से ₹47,500 बरामद की है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जनवरी 2026 को पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दमैली पासवान टोला निवासी 60 वर्षीय जालंधर पासवान कुर्सेला हाट बाजार में कपड़े की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने उनके पॉकेट से ₹50,000 चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित के लिखित आवेदन पर कुर्सेला थाना में कांड संख्या 41/26, दिनांक 02 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त शातिर महिला चोर कंचन देवी (उम्र 35 वर्ष), पति धर्मेन्द्र मुनि, निवासी ठकुआ, थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से चोरी की गई राशि में से ₹47,500 बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कटिहार पुलिस की इस कार्रवाई से हाट बाजार में सक्रिय जेबकतरा गिरोहों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
