सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार खैरिया निवासी रामाशीष यादव (50) वर्ष का बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गया। बताया गया कि बीते सोमवार को वे अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान गुदरी हटिया स्टेशन रोड के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मोत हो गई।रामाशीष यादव के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे अपने पीछे पत्नी सुलेखा देवी, पांच पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उनके पति टेंपू स्टैंड में स्टैंड किरानी का कार्य कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।घटना के बाद से गांव और कुरसेला टेंपू स्टेट में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
