फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार ।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के फुलवरिया टोला पदमपुर गांव में बुधवार को हसनगंज पुलिस ने मारपीट के दर्ज मामले में फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया। कहा तीनों अभियुक्त जल्द करें आत्मसमर्पण नहीं तो घर की कुर्की जप्ती होगी। मौके पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें की दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया था। जो कि थाना कांड संख्या 108/22 के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त महीनों से फरार चल रहे हैं। जिसमें मोहम्मद रमजानी पिता मोहम्मद तैयब, मोहम्मद तैयब पिता शेख टुराई व मोहम्मद आरिफ पिता शेख टुराई शामिल है। मौके पर पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर अभियुक्त के घर पहुंच इश्तेहार चिपकाया है। जिसको लेकर एसआई बीपी मंडल व एएसआई वृजभान राम ने बताया कि अभियुक्त महीनों से फरार चल रहे है। जिसकी तलाश में पुलिस महिनों से जुटी है। साथ ही न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया है। इस अवसर पर एसआई बीपी मंडल व एएसआई वृजभान राम सहित पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
