April 15, 2026

सोनैली में कलश यात्रा के साथ शिवपुराण कथा का हुआ शुभारंभ ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

नवीन मेहता (कदवा)

कदवा प्रखंड के सोनैली बाजार स्थित ब्राउरा कैरियर के खेल मैदान में शिव महापुराण कथा गुरुवार से शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव महापुराण कथा 23 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगी। इस दौरान कथा प्रेमदुत राजीव ठाकुर के मुखारविंद से शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। कथा शुरू होने से पूर्व यज्ञ स्थल शिवानन्द नगर सोनैली से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिवानंद नगर से कटिहार मोर, स्टेशन रोड होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं , कुमारी कन्याएं जल से भरा कलश सिर पर रखकर चल रही थी। कलश यात्रा के अंत में कथा व्यास प्रेमदुत राजीव ठाकुर महाराज चल रहे थे। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुचने के पश्चात यहां पर विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया। मैके पर जदयू नेता सूरज प्रकाश राय, उत्तम चौधरी, शिवम साह, संजय साह, कमलेश झा, कुंदन शर्मा सहित कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Previous post पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, लोगों की सुनी समस्याएं ।
Next post बीकेटी में हुई पंचप्रण संकल्प सभा का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial