May 25, 2026

मधेपुरा पहुंची जन सुराज पदयात्रा के पांचवें दिन प्रशांत किशोर ने कहा

Read Time:2 Minute, 24 Second

आपके जिगर के टुकड़े के पांव में चप्पल और कपड़े नहीं पहनने को मगर इसके बावजूद आप 9वीं पास तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट करते हैं

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का मंगलवार को मधेपुरा में पांचवें दिन पदयात्रा किया। आज पदयात्रा की शुरूवात बेलो से हुई जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जीतपुर होते हुए पोखराम परमानंदपुर पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली।मैं पिछले 5 दिनों से मधेपुरा में पदयात्रा कर रहा हूं ऐसा कोई गांव मुझे नहीं मिला जहां आपके जिगर के टुकड़े के पांव में चप्पल हो। हम जब आप बिहार के लोगों से मिलते हैं तो आप कहते हैं कि आपको अपने बच्चों की चिंता है। आज हम 18 महीने से पैदल चल रहे हैं, 5 हजार गांव में गए हैं मगर किसी बच्चों के पैर में हवाई चप्पल नहीं दिखा। आप ने कभी सोचा कि ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जात-पात से ऊपर उठकर वोट नहीं देते। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट नहीं करेंगे तो कौन करेगा? मैं सड़क पर जब चल रहा होता हूँ तो देखता हूं आपके बच्चे खाली पांव इस गांव से उस गांव होते हैं क्या वो चप्पल के भी हकदार नहीं? आज अगर वोट की कीमत आप नहीं पहचानेंगे तो याद रखिए आने वालों दिनों में आपके बच्चों का भी हाल ठीक आपके जैसा ही होगा। इसलिए लालू यादव के लड़के जो 9वीं पास भी नहीं हैं उन्हें मुख्यमंत्री बनाना छोड़ स्वार्थी बन अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिए।

Previous post एन एफ रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार ने कटिहार रेल मंडल का किया औचक निरीक्षण
Next post अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनी सीमा झा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial