August 29, 2026

प्रेमी की हत्या करवाने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राज नगर एक्सटेंशन से जौनपुर में प्रेमी की हत्या करवाने जा रही प्रियंका को ग्रेटर नोएडा पुलिस में जीरो पॉइंट के नजदीक से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने प्रेमी की हत्या करवाने के लिए चार लाख में दो सुपारी किलर तैयार किए थे । महिला जीरो पॉइंट पर दोनों सुपारी किलर के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन सुपारी किलर पुलिस को देखकर फरार हो जाए पुलिस उसकी तलाश कर रही है । जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। लगभग 10 साल पहले उसकी मुलाकात घर पर बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाले जौनपुर निवासी अंकुर से हुई थी। और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने अपने पति से भी झगड़ा कर लिया। लेकिन प्रेमी लगातार महिला को बस शादी का झांसा देता रहा और इसी बीच हुआ दूसरी महिला से शादी कर ली। इसी कारण महिला ने प्रेमी को हत्या करने की साजिश रची ।

Previous post राजस्थान सरकार की बैक टू वर्क योजना की हो रही है चारों और तारीफ ।
Next post फेसबुक पर बना बुआ-बबुआ पेज मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ कन्नौज में मुकदमा दर्ज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial