August 26, 2026

51 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन की तैयारी जोरशोर से जारी।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रोशना बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में त्रिकुंड हवन महारुद्र यज्ञ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन के तैयारी यज्ञ समिति द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। 15 फरवरी को महारुद्र शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि लगातार दस वर्षों से सार्वजनिक शिव मंदिर के प्रांगण में त्रिकुंड हवन महारुद्र यज्ञ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी व्यापक रूप से नौ दिवसीय उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन के साथ यज्ञ समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

Previous post जितन साह मजार पर चोरी
Next post पुलिस सिपाही के गोलिकाडं पर लोगों में आक्रोश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial