SCERT के निर्देश पर शिक्षकों के गैर-आवासीय प्रशिक्षण की तैयारी, BRC कुर्सेला का निरीक्षण
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निर्देशानुसार सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तर पर आधारभूत संरचना की उपलब्धता का जायजा लिया जा रहा है।इसी क्रम में डाइट टीकापट्टी से प्राचार्य डॉ. एहतेशाम अनवर, व्याख्याता श्री आलोक कुमार एवं श्री अशोक कुमार द्वारा BRC कुर्सेला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण के लिए कक्षों की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, बिजली-पानी, शौचालय एवं अन्य मूलभूत संसाधनों की स्थिति का आकलन किया गया।निरीक्षण टीम को बीआरसी में कार्यरत लेखापाल संजय गोड़ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार द्वारा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराते हुए सकारात्मक सहयोग प्रदान किया गया।प्राचार्य डॉ. अनवर ने बताया कि शिक्षकों के दक्षता संवर्धन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से यह गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।बताया जाता है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र ही निर्धारित तिथि के अनुसार प्रारंभ किया जाएगा, जिससे प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक लाभान्वित होंगे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
