September 15, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौके पर मौत

Read Time:2 Minute, 30 Second

हवाई अड्डा के समीप दर्दनाक हादसा, चालक ट्रक छोड़ फरार।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के समीप शुक्रवार की दोपहर स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के सिमरा निवासी शैलेन्द्र साह उर्फ घाचौ साह (55) वर्ष के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र साह अपने एक साथी के साथ कुरसेला बाजार से बाइक द्वारा अपने घर सिमरा लौट रहे थे। इसी दौरान पोठिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे शैलेन्द्र साह सड़क पर गिर पड़े, जहां ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Previous post खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की जन सुनवाई, 5 आवेदन प्राप्त
Next post SCERT के निर्देश पर शिक्षकों के गैर-आवासीय प्रशिक्षण की तैयारी, BRC कुर्सेला का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial