September 4, 2026

राजवाड़ा पंचायत में कर्मा पर्व महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा स्थित राजवाड़ा पंचायत में उरांव आदिवासी समाज द्वारा 18 सितंबर 2024, बुधवार को कर्मा पर्व महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल अघनु उरांव मैदान में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की उपस्थिति में यह महोत्सव मनाया जाएगा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष सिनोद उरांव ने बताया कि सीमांचल के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी भारी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल होंगे। राजवाड़ा के वार्ड सदस्य मुकेश उरांव ने सभी को इस अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।मौके पर अजय उरांव, चितरंजन, उबोध, मनोज, गौतम, शिबेक, लक्की,और अरुण मौजूद थे।

Previous post बरारी मे मेडिकल स्टोर मालिक के घर से प्रतिबंधित सिरप व टेबलेट बरामद भेजा जेल
Next post मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने किया स्थल का निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial