September 1, 2026

कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने किया आत्मसमर्पण, जमानत पर हुए रिहा

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, और बृजेश पांडेय सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने आज पटना के एसीजीएम 1/एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सभी नेताओं ने कोतवाली थाना कांड संख्या 1126/2019 के मामले में आत्मसमर्पण किया, जिसमें उन पर बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ एनआरसी और सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आरोप था। अदालत ने सभी को दस-दस हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। सबों के पहचान कर्ता कांग्रेस नेता प्रेम राय बने।

Previous post मनिहारी नगर पंचायत में भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
Next post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में तीन मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial