July 27, 2026

त्रिपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पर जिहादी गैंग द्वारा जानलेवा हमले का देशव्यापी विरोध

Read Time:2 Minute, 49 Second

आशीष कुमार




जिहादियों की मंशा पूरा नहीं होने देंगे: – सूरज सिंह

त्रिपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर जिहादि उन्मादियो द्वारा जानलेवा हमले का अभाविप देशव्यापी विरोध कर रही है तथा हमले में सम्मिलित सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग करती है। अभाविप देशभर में छात्र एवं राष्ट्र हितों के लिए समय-समय पर आवाज बुलंद करती रहती है तथा इस बात से परेशान रहने वाले देश विरोधी तत्व देश सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए ऐसी नीच हरकत को अंजाम दे रहे है,इस घटना के विरोध में शनिवार को गया में भी विरोध प्रदर्शन किया, मालूम हो कि इस हमले में सम्मिलित किसी भी दोषियों को पकड़ा नहीं किया है । वही जिला संयोजक प्रशांत कुमार ने कहा कि त्रिपुरा में हुई घटना को हम बर्दाश्त नही करेंगे पाकिस्तान से प्रेरित होकर के जिहादी देश को अगर तोड़ने की मंशा बनाते हैं तो हम उनकी मंशा को कभी सफल नहीं होने देंगे, यह देश देशभक्तों का देश है अगर देश भक्तों पर हमला हुआ तो उन हमलावरों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। वही मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह ने कहा कि जिहादी कि कोई भी कायराना हरकतों को परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी, जिहादी त्रिपुरा में जिस तरह अपनी कैराना हरकतों को अंजाम देने का प्रयास कर रहें है,उन जिहादियों से लोहा लेकर परिषद उन्हें करारा जवाब देने का काम करेगी। हम सरकार से मांग करते है की जल्द से जल्द ऐसी जिहादियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करें एवं उन्हें देश विरोधी कार्य करने खिलाफ फांसी की सजा दे। इस प्रदर्शन में मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह, जिला संयोजक प्रशांत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार,नगर सह मंत्री सचिन कुमार,शशि कुमार,रोहित कुमार,अजीत कुमार एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुई कोरोना पॉजिटिव ट्वीट कर दी जानकारी
Next post আজ থেকে কিশোর সেতু প্রাইজমানি ফুটবল প্রতিযোগিতা শুরু
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial