बारसोई अनुमंडल में बिजली बाधित होने से जन जीवन अस्त व्यस्त।
निर्धारित शेड्यूल्ड के हिसाब से नहीं मिल रही है बिजली ।
बिजली विभाग द्वारा बिजली के टावर का किया जा रहा है मरम्मती।
बारसोई अनुमंडल स्थित सालमारी ग्रीड 132KV ट्रांसमिशन लाईन में आगामी 21 जून 2022 से 29 जून 2022 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बिजली विभाग ने व्यक्त की थी । जिसको लेकर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय कि अध्यक्षता में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक वैठक आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी गई थी। परंतु विभाग के वैकल्पिक व्यवस्था नाम मात्र होने से अब जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगी है। नपं क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। इस संबंध में नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने बिजली विभाग से कम से कम नपं क्षेत्र में दस से बारह घंटे बिजली देने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि तेलता फिडर से भी बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था विभाग कर सकते हैं। तेलता फिडर से सप्लाई होने वाले गांव में बिजली व्यवस्था ठीक है। ज्ञात हो कि पुर्णिया जिला अन्तर्गत बायसी स्थित परमान नदी में बिजली टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह मेंटेनेंस टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर कदवा, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, डंडखोरा एवं हसनगंज प्रखण्ड की विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विभाग दौरान पुर्णिया एवं कटिहार ग्रिड से क्रमश: 6 MW एवं 5 MW ही पावर मिल रहा है जो कि पुरे फिडरो के सप्लाई में सक्षम नहीं है। क्योंकि पूरे क्षेत्र में खपत 40 MW पावर की है।इस संबंध में EEE विभाष कुमार ने सभी प्रखंडों में क्रमवार बिजली आपूर्ति वैकल्पिक सिमित पावर से देने की बात कही। उन्होंने कहा इन 10 दिनों तक समान्य स्थिति में 24 घंटे में सिर्फ 3-4 घंटे ही बिजली मिल पाएगी। इसलिए उन्होंने उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी पर खैद व्यक्त करते हुए अपने निजी स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था इन दिनों के दौरान करने की अपील की है ।
