प्राणपुर में रबी फसल कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Report By:— मो० आरिफ खान …..
मुख्यालय प्रांगण स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर विधायक निशा सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। वैज्ञानिक के०पी० सिंह एवं पर्यवेक्षक नारायण कुमार मौली ने उपस्थित कृषिकों को रवि खेती की विस्तारपूर्वक विधि को बताया। शिविर में सहजा, केहूनिया, उत्तरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज, केवाला, गौरीपुर, बड़झल्ला, प्राणपुर, बस्तौल, काठघर, धरहन एवं पथरवार पंचायत के दर्जनों किसानों ने आयोजित रवि कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया। उक्त प्रशिक्षण को विधायक निशा सिंह, प्रमुख रोशनी खातून, जिला परिषद सदस्य सहदुल निशा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, मुखिया जहांगीर, प्रमोद सिंह, तारिक अनवर, मोहम्मद हेना, गणेश मंडल, लक्ष्मीकांत विश्वास आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार एवं नवीन कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम में काला बिल्ला लगाकर किसान सलाहकारों ने सरकार का विरोध करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
