बारसोई में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात फेरी।
Edited By :- manoranjan saha ……
एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने प्रभात फेरी के माध्यम से वरिष्ठ एवं निःशक्त मतदाताओं से भी बढ़चढ़ कर मतदान में भागीदारी निभाने का कीया अपील ।
भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर बारसोई अनुमंडल कार्यालय से अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय की उपस्थिति में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस संबंध में बीडीओ प्रियंका ने कहा की बुधवार को नए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होने के उपलक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, जिनका नाम जुड़ चुका है उन्हे मतदान करने के लिए प्रेरित कर महान लोकतंत्र ने भागीदारी निभाने, वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेने ताकि अन्य मतदाता भी उनसे प्रेरित होकर लोकतंत्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित कर सके । एसडीओ ने कहा अब 17 वर्ष पूरे कर चुके युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आवेदन कर सकेंगे और उनका 18 वर्ष पूर्ण होने पर स्वतः मतदाता सूची में उनका नाम जुड़ जायेगा । इस अवसर पर सरफराज अहमद, मो० मोहिब, शैयद रज़ा, मो० शाहनवाज, मो० रजीउद्दीन, सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
