रेल पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे ड्राइवर टोला निवासी मो0 शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कटिहार रेल एसपी डॉ संजय भारती ने सोमवार को अयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 13 जून को रेलवे पार्सल के माध्यम से अगरतल्ला से स्टील की खिड़की में गाजा मंगाई गई थी। जिस पर रेल पुलिस को कुछ संदेह हुआ।यह पार्सल कटिहार के ड्राइवर टोला निवासी मो0 शरीफ के नाम से बुक की गई थी। जब 14 जून को मो0 शरीफ पार्सल लेने पहुंचा, तब उसे रेल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।और मजिस्ट्रेट के सामने जब इस खिड़की को काटा गया। तब इसमें से लगभग 50 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसका मूल्य तकरीबन 5 लख रुपए था । वही 15 जून को सुबह करीब 6:30 बजे मो0 शरीफ रेल थाना से पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में 8 अक्टूबर को रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मो0 शरीफ अपने परिवार से मिलने अपने घर आया हुआ है। तभी रेल एसपी के आदेश के आलोक में रेल पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम के द्वारा उसके घर पर छापेमारी कर उक्त फरार अभियुक्त मो0 शरीफ को एक माइक्रोमैक्स मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस एस आई टी टीम में कटिहार रेल थाना अध्यक्ष मो इमरान आलम, बरौनी रेल थाना से सब इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश,सहरसा रेल थाना से ए एस आई उमेश प्रसाद , कटिहार रेल थाने से ए एस आई विजय कुमार शाह, सिपाही तबरेज आलम और योगेंद्र प्रसाद आदि रेल पुलिस के जवान शामिल थे।गौरतलब है की इसके पूर्व भी मो शरीफ कई बार अगरतल्ला से रेल के माध्यम से पुलिस को चकमा देकर सफलतापूर्वक गांजा की तस्करी कर चुका है। रेल पुलिस इससे जुड़े करी की छानबीन कर रही है।
