सभी प्रखंडों में संचालित होगा मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में आज से मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चरण संचालित किया जाएगा। इससे पहले विगत 11 से 16 सितंबर तक संचालित पहले चरण के अभियान की शत- प्रतिशत सफलता से उत्साहित स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण की सफलता के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष और दो से पांच वर्ष तक के बच्चे सहित गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाना है। इसको लेकर जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिशन इंद्रधनुष अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामूहिक रूप से प्रयास: सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के साथ सामूहिक रूप से एक रणनीति के तहत मिशन इंद्रधनुष अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि विगत अभियान के दौरान शत प्रतिशत सफ़लता मिली है। शून्य से दो वर्ष और दो से पांच आयु वर्ग के सभी बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित नहीं हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। जिसको लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में अभियान की सफलता विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। जिले के वैसे- इलाके जहां नियमित टीकाकरण की पहुंच सीमित संसाधनों के साथ सीमित है, वैसे स्थलों को चिह्नित कर संबंधित इलाकों में मिशन इंद्रधनुष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष रूप से पहल की जानी चाहिए। इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।
Previous post
बारसोई स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोधार राहगीरों के लिए होगा वरदान — विधायक
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
