May 26, 2026

रेलवे महिला कल्याण संगठन ने चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन नई दिल्ली एवं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वाधान में कटिहार मंडल के सात स्थानों पर वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 239 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता प्रतिवर्ष सितंबर माह में आयोजित होती है। इस वर्ष कटिहार रेल मंडल में यह चित्रकला प्रतियोगिता महिला संगठन द्वारा संचालित सिल्वर वेल्स प्राइमरी स्कूल,सहेबपारा कटिहार में आयोजित हुई। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि कटिहार के अलावा यह चित्रकला प्रतियोगिता पूर्णिया, बारसोई, रायगंज ,मालदा, न्यू जलपाईगुड़ी तथा सिलीगुड़ी में आयोजित की गई थी। जिसमे प्रतिभागियों को कुल तीन आयु वर्ग में विभक्त किया गया था। जो 6 से 9, 9 से 12 और 12 से 15 वर्ष के थे। उन्हें क्रमशः ग्रुप वन, ग्रुप टू तथा ग्रुप 3 में रखा गया था। चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान वर्ग वन के लिए स्कूल बस, मेरा पसंदीदा जानवर, रात में आकाश एवं वर्ग टू के लिए झील के किनारे पिकनिक, वंदे भारत एक्सप्रेस, सब्जी मंडी का दृश्य और वर्ग थ्री के लिए एक ऐतिहासिक स्मारक, एक शादी का दृश्य और 10 साल बाद की दुनिया टॉपिक्स रेल प्रशासन द्वारा दिया गया। जिस पर सभी वर्ग के छात्राओं को अपने-अपने निर्धारित उम्र के हिसाब से तय वर्ग के अनुसार बेहतर रचना तैयार करनी थी।जिस दौरान उपस्थित सभी वर्ग से छात्र और छात्रा ने एक से बढ़कर एक रचना बनाया। चित्रकला प्रतियोगिता में सभी विजई प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उनकी रचना को मुख्यालय स्तर पर भी भेजा जाएगा। आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कटिहार रेल महिला समिति की सभी पधाधिकारी मौजूद थी।

Previous post विधान पार्षद एवं मेयर ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात ।
Next post प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial