रेडक्रॉस सोसाइटी ने बिहार दिवस पर बच्चों को दिखायी जादू का शो
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार समाज सेवा के साथ साथ बच्चों मे बौद्धिक विकास एवं मनोरंजन के प्रति भी काफी सजग है। रेड क्रॉस ने टाउन हॉल में समाज की अंतिम पंक्ति पर विद्यमान बच्चों के लिए एक निशुल्क जादू के प्रदर्शन का आयोजन किया। शो का उद्घाटन रेडक्रॉस चेयरमैन अनिल चमरिया, उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, सचिव संतोष गुप्ता एवं जादूगर सिकंदर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अनिल चमरिया ने कहा कि हर वर्ष बच्चों को जादूगर का निःशुल्क प्रदर्शन समाज के ऐसे बच्चों के लिए किया जाता है। जो टिकट लेकर शो नही देख सकते। जादूगर सिकंदर के इस कार्यक्रम में बच्चों को रोमांचक मनोरंजन के साथ साथ नशा मुक्ति, बेटी बचाओ आदि की शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक संवादनशीलता के माध्यम के रूप में भी एक अनुभव प्रदान किया गया। संतोष गुप्ता ने कहा कि त्रिवेणी नायक स्कूल, हरिजन पाठशाला, परिमल विद्द्यापीठ, आनंद पाठशाला एवं राम प्रीत सिंह उच्च विद्यालय बेलवा के लगभग 800 बच्चों ने इस प्रदर्शन को देखा एवं मंत्रमुग्ध हो गये। इस मौके पर रेडक्रॉस सह सचिव विवान सरकार, प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, बबन झा एवं देवराज शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच चॉकलेट का भी वितरण किया गया। अधिकांश बच्चे जीवन में पहली बार जादू का प्रदर्शन देख रहे थे और उनका उत्साह एवम किलकारियां देखने लायक थी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
