उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उप मुख्य पार्षद मामले में जांच के पुनर्निदेश ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मनिहारी में उपमुख्य पार्षद द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजातों के मामले में मनिहारी के डीसीएलआर को पुनः जांच के आदेश दिए हैं ।मालूम हो कि नगर पंचायत चुनाव में उप मुख्य पार्षद के प्रत्याशी रहे राकेश कुमार राय ने वर्तमान उप मुख्य पार्षद पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है ।इसी आलोक में राकेश कुमार राय को डीसीएलआर द्वारा शनिवार को कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। डीसीएलआर अशोक कुमार ने बताया कि जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कटिहार द्वारा दस्तावेजों की जांच पड़ताल हेतु अभिलेख प्राप्त हुआ है ,जिसपर प्रारंभिक जांच की जा रही है , जल्द ही समुचित जांच कर उप निर्वाचन पदाधिकारी को तथ्यों से अवगत करा दिया जाएगा। वहीं उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार ने बताया कि बेवजह परेशान किया जा रहा है। मुझे पदाधिकारियों पर भरोसा है , जो भी निर्णय होगा उसका स्वागत करेंगे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
