October 23, 2026

बच्चों का नियमित टीकाकरण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।

Read Time:1 Minute, 17 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा – स्वास्थ्य विभागने टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए पुनः मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र द्वशय में फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया । उन्होंने बताया कि बच्चों का नियमित टीकाकरण उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। टीकाकरण में जो बच्चे छूट गए हैं पुनः  मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई है। जिसमें  सभी छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जाना है। पोलियो, पेंटा, खसरा सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए टीका लगाया जाना है ।टीकाकरण अभियान 9 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा साथी ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर वंचित बच्चों की पहचान कर टीका लगाएंगे ।

Previous post अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष ने शाहनगर दियारा क्षेत्र कटाव स्थल का किया निरीक्षण ।
Next post मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि दिया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial