July 20, 2026

आवासीय विद्या सदन इंग्लिश विद्यालय का कटिहार सांसद ने किया शुभारंभ।

Read Time:3 Minute, 1 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के कालसर नया हॉट समीप आवासीय विद्या सदन इंग्लिश स्कूल का भव्य शुभारंभ गुरुवार को सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने फीता काटकर किया। इस दरमियान सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आवासीय विद्या सदन इंग्लिश स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। जिसमें इस समाज के किसान मजदूर और समाज के जो विभिन्न वर्गों के बच्चे बच्चियां, इनको गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर शिक्षा मिले उसके लिए संस्था खोले हैं। विश्वास है कि आवासीय विद्या सदन इंग्लिश स्कूल के संचालक व प्रधानाध्यापक संस्था को अच्छी तरह से चलाएंगे, और यहां से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर जाएंगे। सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कर बच्चों को शिक्षा देना ही पहली प्राथमिकता है। इस तरह से आज के बच्चा कल का भविष्य है उन्हें सवारने की जरूरत है। मौके पर संचालक अवधेश कुमार मंडल ने बताया कि कक्षा नर्सरी से वर्ग पांच तक की पढ़ाई आवासीय विद्या सदन इंग्लिश स्कूल में पढ़ाई जाती है। साथ ही यहां प्रतियोगिता पर आधारित बच्चों को पढ़ाया जाता है। नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जाती है। बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। कोचिंग की सुविधा कक्षा 6 से 12 तक की सभी विषयों की तैयारी करवाई जाती है। वही इस कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने बखूबी रूप से निभाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास, पूर्व उप प्रमुख सह समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, समाज सेवी अमरनाथ यादव, मो नूर आलम, निरा देवी, जुली देवी, नंदिनी विश्वास, शशि भूषण मंडल, मनीष कुमार, राजद नेता विनोद यादव, वार्ड सदस्य कपिल मंडल सहित अभिभावक गण मौजूद थे।

Previous post प्राणपुर में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित ।
Next post सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एक व्यक्ति की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial