May 25, 2026

मनिहारी में जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद की बैठक

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के नवाबगंज पंचायत में आगामी सोमवार को निर्धारित जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम शामिल हुए। मालूम हो कि आगामी २६ फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कटिहार में जन विश्वास यात्रा के तहत रोड शो करेंगे। अपने संबोधन में डा. करीम ने कहा कि जबतक आर्थिक न्याय नही होगा तब तक सामाजिक न्याय नही होगा। बेठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने किया। बैठक में अमरदीप सिंह,करण सिंह, अंबुज राजहंस, संजीव कुमार साह, मोहम्मद जैकी ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल,चंपय किसकु, प्रदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सगीर, ललीता तिर्की, जयप्रकाश सिंह, राखी यादव, बिनोद सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post एस एन पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
Next post उप प्रमुख बसंत चौहान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial