राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कुरसेला प्रखंड के डोमांशी के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने 10 वर्षीय बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी विजय कुमार मंडल की पुत्री बैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैष्णवी सड़क किनारे से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अचानक उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक है। बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
