November 3, 2026

रोशना ओपी को थाना का दर्जा मिलने उपरांत पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित कटिहार जिला के रोशना ओपी को गृह विभाग की आरक्षी शाखा द्वारा थाना का दर्जा मिलने के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने रोशना थाना का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएसपी शशि शंकर कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद इकबाल अहमद खां,जिला परिषद सदस्या सैदुन निशा, स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद, सरपंच असगर अली, दक्षिणी लालगंज पंचायत के मुखिया जुलम सिंह, गौरीपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण साह,मोहम्मद मुसलम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पूछा कि आप लोगों को रोशना ओपी का उत्क्रमित होने से अब रोशना थाना के रूप में तब्दील हो गया है। इससे आप लोगों को खुशी है कि नहीं।सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि बहुत खुशी हुई है। उद्घाटन समारोह में रोशना थाना अध्यक्ष मोहम्मद तारीक अनवर अंसारी, प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार,गोपाल कुमार,अजय कुमार पासवान सहित दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे। विदित हो कि रोशना ओपी की स्थापना 2001 ईस्वी में हुई थी।23 वर्षों बाद रोशना ओपी का थाना के रूप में तब्दील हुआ। इस क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है।

Previous post जिला परिषद सदस्य ने किया सड़क का शिलान्यास, लोगों को मिलेगा सुविधा
Next post कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial