ग्रामीण विकास मंत्री कटिहार पहुंचे जदयू के नेताओं ने किया भव्य स्वागत
कदवा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष ने मंत्री से डंडखोरा प्रखंड कार्यालय भवन बनाने की किया मांग ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज कैपिटल एक्सप्रेस कटिहार पहुंचे। जहां जदयू के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। बरारी के जदयू विधायक विजय सिंह, जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जदयू नेता राजकुमार गुप्ता सतीश ठाकुर मुकेश सिंह प्रमोद राय, जिला परिषद सदस्य सह जदयू महिला मोर्चा के जिलाध्क्ष आशा सुमन, जदयू नेता लड्डू सिंह, कदवा के जदयू के पूर्व अध्यक्ष विजय दास ने गुलदस्ता देकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार स्वागत किया।कदवा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय दास ने मंत्री से मिलकर कदवा प्रखंड के मनरेगा,इंदिरा आवास योजना के स्थिति से अवगत कराया।साथ ही डंडखोरा प्रखंड कार्यालय भवन बनाने की माँग किया। कदवा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय दास ने मंत्री से डंडखोरा प्रखंड भवन निर्माण कराने की दिशा में विस्तारपूर्वक चर्चा किया। कदवा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय दास ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहुंचे। कटिहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से अतिथि गृह तक कार्यकर्ताओं का भव्य जुलूस निकालकर अतिथि गृह पहुंचे।अतिथि गृह में भी कई नेताओं ने एवं अधिकारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री का स्वागत किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक किया। बैठक में जदयू के पदाधिकारी ने भाग लिया। पार्टी बैठक के बाद पदाधिकारी के साथ विकास भवन में समीक्षा बैठक किया। बैठक के पश्चात पूर्णिया के लिए प्रस्थान किया।
Previous post
थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में वर्ष 2023 में कुल 307 मामलों का निष्पादन किया गया
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
