अपराधी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर सजा दिलायेगी : इशरत प्रवीण
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राष्ट्रीय जनता दल कटिहार का का एक शिष्ट मंडल राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण के नेतृत्व में फलका प्रमुख दीप शिखा सिंह, मृतक मिट्ठू कुमार एवं जरलाही के मृतक मुनीलाल यादव के घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। ज्ञात हो कि,प्रमुख पति कंचन मंडल एवं उनके स्टाफ मिट्ठू कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। वहीं आज सुबह शौच जाने के क्रम में अपराधियों ने जरलाही गांव के मुनीलाल यादव की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस जल्द ढूंढ कर करी से करी सजा दिलाने का काम करेगी। इस मौके पर सुदामा सिंह, अंजना देवी,भोला पासवान, मनोहर यादव,कुन्दन यादव, अख्तर आलम बब्लू, अजहर शेख,वाहिद अंसारी, मो.जुबेर अनिसुर रहमान, केशव, मो.इशतियाक सहित कई साथी मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
