शादीशुदा युवक को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां प्रेमी को ढूंढते गुड़गांव से समस्तीपुर पहुंची महिला ।
समस्तीपुर के एक शादीशुदा युवक पर प्यार का प्रमाण इस कदर चढ़ा कि वह 3 बच्चों की मां को दिल दे बैठा । घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी पंचायत के पकाही वार्ड संख्या 8 की है। बताया जाता है कि युवक शशि वर्मा की शादी 3 वर्ष पहले तेघरा के मधुरापुर से हुई थी ।शादी के बाद शशि शर्मा काम करने के लिए गुड़गांव गया ।वहां 1 वर्ष पहले उसकी नजर तीन बच्चों की मां लक्ष्मी पर पड़ी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह 5 दिन पहले महिला गुड़गांव से अपने प्रेमी के गांव पकाही पहुंच गई। महिला कुछ दिन तक शशि शर्मा के साथ रही लेकिन इतने में ही युवक की पत्नी भी घर आ गई, तब युवक ने लक्ष्मी को घर से निकाल दिया। महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है पीड़ित लक्ष्मी ने बताया गुड़गांव में वह जिस घर में चौकीदारी का काम करती थी उसी घर में शशि शर्मा भी काम करता था। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई महिला को शशि ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी दिव्यांग है और वह उसके साथ नहीं रहती है। फिर उसने बाद दोनों रजामंदी से साथ रहने लगे ।महिला ने बताया इस बीच शशी दो तीन बार घर आया फिर गुड़गांव लौट गया ।लेकिन छठ पूजा में शशि अपने गांव आया था और फिर नहीं लौटा ।उसके बाद वह उसे ढूंढते ढूंढते बिहार आ गई। महिला ने कहा कि 1 वर्ष शशि का खर्च वह खुद उठाती है। इस दौरान लगभग एक लाख दस हजार रुपए शशि को दिए। महिला बिहार पहुंचने के बाद शशि के साथ रहने लगी थी ।लेकिन इसी बीच की पत्नी आ गई और सारा खेल बिगड़ गया। अब सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाया जा रहा है ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
