November 7, 2026

यूपी में दलित महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बढ़ अत्याचार– प्रियंका गांधी ‌।

Read Time:1 Minute, 57 Second

यूपी के फाफामऊ के गोहरी गांव में 4 लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की । इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है ।दबंगों द्वारा लगातार इसका उत्पीड़न किया जा रहा था और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस अगर शक्ति दिखाती तो यह हादसा नहीं होता, उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाते थे उनको भगा दिया जाता था। उसका मजाक उड़ाया जाता था, पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी ।परिजनों को परेशान किया जाता था, दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है इस परिस्थिति में कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि अकेले नहीं है। साल 2017,2019,2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी ।लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। संविधान को नष्ट किया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है ।

Previous post भाभी को फोन पर बात करते देखा तो देवर ने गुस्से में ले ली जान
Next post शादीशुदा युवक को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां प्रेमी को ढूंढते गुड़गांव से समस्तीपुर पहुंची महिला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial