भारत के महान क्रांतिकारीयों को किया नमन
अमृत महोत्सव के अंतर्गत- शहीदों ने देश के लिये खून जब बहाया था,तब देश का तिरंगा शान लहराया था।श्री ठाकुर दलीप सिंह जी की प्रेरणा से सेवा बस्ती (स्लम एरिया दादा नगर पुल) पर संचालित निशुल्क शिक्षा, सिलाई,जूडो कराटे, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर आदि सीखने वाले बच्चों ने अमृत महोत्सव को समर्पित भारत के महान क्रांतिकारी शहीदों की याद में रैली निकाल विजयनगर चौराहे पर दीये जला शहीदों को नमन किया।उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी व सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चौराहे को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।सेवा बस्ती के बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत भी गाया गया सेवा बस्ती के बच्चों की देश भक्ति ओत-पोत कार्य देखकर राहगीर भी रुक रुक कर भारत माता की जय बोलने पर मजबूर हो गए सेवा बस्ती (स्लम एरिया दादा नगर पुल) के इन बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करने वाली मुख्य अध्यापिका रजविंदर कौर, बलजीत कौर,शिखा सोनी, सोना वर्मा, सुरभि,मोना वर्मा, मथुरा सिंह, मान कौर,राधा सोनीआदि उपस्थित थेस.गुरुदयाल सिंह जी की तरफ से सभी बच्चों को फल वितरित किये गये ।
Reporting by अनुज तिवारी
More Stories
मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस...
कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर में शुक्रवार को मक्का रेक प्वाइंट का वैदिक मंत्रोच्चारण...
ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत ।
(डेस्क|बारसोई) बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलता थाना अंतर्गत नगर पंचायत बलरामपुर के चांदनी चौक के समीप शाम के 3:30 बजे...
कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थापित सात कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर...
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
