समस्तीपुर में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस ने युवक पर चलाई गोली स्थिति गंभीर
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नत्थूद्वार पंचायत के अमसौर गांव खजुरिया टोला में पुलिस के गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में जानकारी के अनुसार पुलिस देसी शराब की भट्टीयो को ध्वस्त करने एवं शराब के कारोबार बंद कराने को लेकर अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अमसोर गांव गए थे, जहां शराब कारोबारियों के भगाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार पर यह घटना घटित हुई। फिलहाल खानपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को इस गांव के एक विद्यालय के कमरे में बंद कर सुरक्षित रखा गया है ताकि उन्हें भिड़ की हिंसा से बचाई जा सके। वहीं घायल युवक की पत्नी ने बताया कि उनका पति खेत की ओर जा रहा था, तो पुलिस ने उसे गोली मार दी। उसका पति मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है । खानपुर थानाधक्ष दिल कुमार भारती से घटना की पुष्टि तो की है लेकिन घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
Next post
वैशाली में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर सोने चांदी से भड़ा बैग लूटा जांच में जुटी पुलिस ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
