वैशाली में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर सोने चांदी से भड़ा बैग लूटा जांच में जुटी पुलिस ।
बिहार में बेखौफ बदमाशों की तांडव जारी है इसी कड़ी में वैशाली जिले के गोपालपुर चौक के पास अपराधियों में स्वर्ण कारोबारी की पैर में गोली मारकर उसके पास से सोने चांदी से भरा थैला लूटकर फरार हो गया। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया । घायल की पहचान राम कुमार साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वैशाली थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पलटू मदराना रामू कुमार साह साइकिल से सोना और चांदी के आभूषण लेकर घर से निकले थे, वह ज्वेलरी शॉप पर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और जेवर से भरा झोला छीनने लगा। जब रामू ने विरोध किया तो अपराधियों ने दाएं पैर में गोली मार दी और झोला लेकर फरार हो गया । मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है ।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
