लायंस पदाधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई बांटे फल एवं मिठाई
अंकित सिंह तोमर
बहराइच। लायंस क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार अपराह्न वृद्धाश्रम नगरौर लायंस क्लब बहराइच सिटी व आशा ने 60 महिला व पुरूष वृद्ध संवासियो को कंबल, अंगवस्त्र व मिष्ठान्न वितरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बृजेश मोहन श्रीवास्तव, लायन जेएस होरा व लायन आर के अग्रवाल,कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल,नवनीत अग्रवाल, अमित टण्डन,प्रियंका सिंह,मनीषा खन्ना, सुनीता अग्रवाल सहित लायन पदाधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर ही भारत दुनिया मे विश्व गुरु बन सकता है।इस अवसर पर सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने का संकल्प लिया गया।लायन पदाधिकारियों ने उपस्थित वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ये क्लब समय समय पर वृद्ध जनो की सेवा करता आ रहा है और भविष्य में भी सेवा के लिए संकल्पित है। उपस्थित 60 वृद्ध संवासियो को लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा एक एक व्यक्ति के पास जाकर कंबल व अंगवस्त्र भेंट किया गया।तथा वृद्धजनों को दीपावली की मिठाई भी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व सुलह अधिकारी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। वृद्धाश्रम प्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसी के साथ ही लायंस क्लब के मुख्यातिथि ने डिगिहा तिराहा स्थित मधुमेह कैम्प का लोकार्पण, श्री देवी गुल्लाबीर मंदिर स्थित लायन वाटिका का निरीक्षण कर वृक्षारोपण भी किया। तथा कुष्ठ आश्रम में रोगियों को भोजन भी वितरित किया। लायंस के पदाधिकारी वृद्धाश्रम कार्यक्रम के बाद महिला थाना आरक्षी निवास पुनिर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए जिसका उदघाटन पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा किया।
