लोकतंत्र के हत्या के विरोध में कांग्रेस का सत्यमेव जयते कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
देश में लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन जिला समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय के अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ करीम ने कहा कि देश में आज तक जो भी विकास दिख रहा है वह कांग्रेस की देन है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता जो भी सरकारें आई है वह कांग्रेस के बनाए हुए इमारतों में ईटा जोड़ने का ही काम किया है वर्तमान दौर में देश मैं लोकतंत्र संविधान कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है नतीजतन विकास की गति अवरुद्ध हो गई है। आज तक किसी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में चाहे वह सड़क बिजली पानी कृषि बंधुओं की बात हो गांव की विकास की बात हो हर क्षेत्र में देश के अंदर कांग्रेस ने विकास की लकीर खींची है। देश की सरहदों की सीमा को बांधने का काम भी कांग्रेस के समय में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि तमाम क्षेत्र से जुड़े हुए वैज्ञानिक क्षेत्र में चाहे भाभा अनुसंधान केंद्र हो या देश के आयुध कारखाना हो या इसरो का मामला क्यों ना हो सभी कांग्रेस सरकार की देन है। आजादी देश की आजादी देश को संभालने का काम कांग्रेस ने बखूबी इमानदारी से की है। देश की संघीय व्यवस्था के लिए कांग्रेस ने संविधान में न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका को अलग अलग तरीके से स्वतंत्रता देने की काम की ताकि देश धर्म निरपेक्षता के साथ मजबूती से विकास कर सके। लेकिन दुर्भाग्य है कि देश में विपरीत हालात हो गए हैं। सारे संविधान के ढांचे ध्वस्त हो रहे हैं। इस अवसर पर माले विधायक महबूब आलम, कदवा विधायक शकील अहमद खान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद नरेश यादव, पूर्व विधायक पूनम पासवान पूर्व विधायक सतनारायण प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल,कांग्रेसी नेता विनोद यादव, कांग्रेस नेता संजय सिंह, कांग्रेस नेता आनंद सिंह, गोपाल सोनी, मोहम्मद शमी, जदयू के मुकेश सिंह, अमित सिंह, किशनगंज के विधायक इजहार उद्दीन गीत, आफताब कंचन, श्रीकांत मंडल, फैजान मंज़र, सहित महागठबंधन के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
