August 31, 2026

आयोजित जनता दरबार में सात सुनवाई,तीन निष्पादन चार लंबित।

Read Time:1 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

थाना परिसर में भूमि विवाद में कमी लाने के उद्देश्यों से जनता दरबार व परामर्श सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम व पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुर्व से चले आ रहे लंबित सात आवेदनों को सुनवाई रखी गई ।जिसमें की सुनवाई के दौरान तीन फरियादियों से संबंधित मामले का निष्पादन आपसी सहमति व कागजी साक्ष्य के आधार मौके पर निष्पादन किया गया। निष्पादन उपरांत फरियादियों के अनुपस्थित रहने व साक्ष्य उपलब्ध नहीं रहने के कारण चार आवेदनों से संबंधित मामले लंबित रहा।अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया की शेष बचे चार मामले से संबंधित आवेदनों के निष्पादन अगली आयोजित जनता दरबार के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।

Previous post 05 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफतार।
Next post विश्व योग दिवस के मौके पर लोगों ने किया योगाभ्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial