श्री कृष्णा आस्था मंच ने किया शोक सभा का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
श्री कृष्णा आस्था मंच कटिहार की ओर से एनएफ रेलवे ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन कटिहार के कार्यालय में संस्था के सक्रिय सदस्य दिवंगत राम सुंदर मुखिया जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय का एक महान योद्धा बताया। वे आजीवन दलित, पिछड़ों ,गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे । वे शिक्षक के रूप में भी अपनी महती भूमि का निभाते हुए सामाजिक कार्यों में योगदान करते रहें। उनके निधन से संस्था को अपूर्णीय क्षति हुई। मौके पर डॉ राम प्रकाश महतो पूर्व मंत्री, विश्वनाथ राम कुशवाहा, डा हरे राम सिंह कुशवाहा, डा रामस्वरूप सिंह, योगी पासवान, राजन प्रसाद गुप्ता, केदार पासवान, कृष्णा पासवान, दीप नारायण यादव, असीम कुमार भौमिक, सरजू महतो, राधेश्याम कुशवाहा, नवीन कुमार यादव, लक्ष्मीकांत प्रसाद, मोहम्मद शमी, जयशंकर केसरी उपस्थित रहकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर गिरिराज सिंह ने किया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
