October 31, 2026

भक्ति गीत गाकर बनी सोशल मीडिया फैम ।

Read Time:2 Minute, 20 Second

मोबाइल,इंटरनेट की दौड़ मे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी बाहर निकल रही है। ऐसी ही प्रतिभाओं को निखारने में सोशल मीडिया वरदान साबित हो रही है। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत की आकृति पढ़ाई के साथ साथ भक्ति गीत गाकर उसे सोशल मीडिया के यूट्यूब पर अपलोड कर क्षेत्र के लोगों के दिलों मे राज कर रही है और खूब वाहवाही बटोर रही है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के ही गीतकार हसन बिहारी द्वारा लिखित ” मधुवन गैल: ना कान्हा ” आकृति द्वारा गाए गीत धूम मचा रहा है। वहीं आकृति द्वारा रक्षा बंधन पर गाए गीत ” राखी का ये मोल भैया तुझको चुकाना ” है और राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर गाया “भगवा कलर मे शोभे अयोध्या राम राज आयो रे ” के साथ साथ ” बेटी होखी ली पराई ” गीत की काफी सहराना हुई थी। आकृति के पिता निर्मल श्रीवास्तव बताते हैं,की दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी पुत्री आकृति को बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ गीत संगीत से लगाव रहा है। संगीत के प्रति लगाव को देखकर अब घर के सद्स्य भी प्रोत्साहित करने लगे हैं। कहते हैं की बेटी की अभी पढ़ाई चल रही है। पढ़ाई पूरी होने के बाद संगीत की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का इरादा है। अभी तत्काल क्षेत्र के ही गीतकार हसन बिहारी और संगीतकार अनिल तिवारी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों मे ही खास खास मौके पर भक्ति गीत रिकॉर्ड व शूट कर अकेला म्यूजिक के बैनर पर सोशल मीडिया के यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है।

Previous post बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में काफी अक्रोश।
Next post तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में चार घायल, पुलिस कर रही जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial