July 27, 2026

सोहराब अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

Read Time:4 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रो० हैदरी साहब ने किया जबकि इस अभिनंदन समारोह का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने किया। इस अभिनंदन समारोह में सोराब अली को कटिहार कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सोराब अली का फूल- मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर कटिहार कांग्रेस के विभिन्न विभाग के प्रकोष्ठ के संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा हैं। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोराब अली को बनाए जाने को लेकर आज अभिनंदन समारोह आयोजित कर इनका जोरदार अभिनंदन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक कैसे संगठन मजबूत हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सोहराब अली को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और भी मजबूत होगी और सोराब अली भी अल्पसंख्यक समुदाय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे साथ ही साथ अल्पसंख्यक समुदाय के घर-घर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से उनको अवगत कराएंगे। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनित जिला अध्यक्ष सोहराब अली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है इसके लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसे वह ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ा जाए। प्रोफेसर लतीफ हैदरी ने कहा कि सोराब अली को कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से अल्पसंख्यक समुदाय के साथ कांग्रेस समर्थकों में भी खुशी की लहर है और उम्मीद करते हैं कि पार्टी ने जो उम्मीद इनसे जताया है।यह उन उम्मीदों पर खराब उतरेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। मौके पर कांग्रेस के एडवोकेट मो0 हसन,पूर्व प्रमुख मंजूर साहब,अरुण यादव,दिलीप विश्वास,गोपाल सोनी,पंकज तंबाकूवाला,नुरुल हक,अरुण यादव,मो0 आलम, अबरार साहब, फजिबूल रहमान, अल्तमश दीवान, अवधेश मंडल, आले रसूल, विश्राम सिंह, राजेश रंजन मिश्रा,शंकर सिंह,फिरोज कुरेशी,अम्रपाली यादव,शंभू शरण गुप्ता, इश्तियाक आलम,राम प्रसाद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post चित्रगुप्त अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है — राजेश
Next post श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, थाना में दिया आवेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial