June 27, 2026

श्री श्री 64 महन्त महाप्रभु भोग एवं हरिनाम संकीर्तन का हुआ संपन्न

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड के एक्सल्ला पंचायत में चल रहे चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन सह 64 महन्त महाप्रभु भोग का शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर एक सलाह सहित आसपास एवं दूर-दराज के गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाए, बच्चे , बुढ़े नौजवानों ने भाग लेकर संकीर्तन अमृत लाभ प्राप्त किया । ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष कीर्तन कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीणों के मदद से इसका आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है । इस संकीर्तन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर स्थानीय मुखिया राधाकांत घोष, अध्यक्ष दुलाल राय, कोषाध्यक्ष कन्हाई दास सहित पुरे ग्राम वासियों का तन मन धन से सहयोग प्राप्त रहता है । संकीर्तन के दौरान 4 दिन लगातार सभी श्रद्धालु कीर्तन एवं पूजा पाठ में लीन रहते हैं जो कि इनके आस्था और श्रद्धा विश्वास को अटुट करता है ।

Previous post मनिहारी थाना में आयोजित जनता दरबार में 6 मामले निष्पादित ।
Next post प्रकृति पर्व सरहुल प्रतिक है भाईचारे का अटूट बंधन — संजय कुमार सिंह ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial