मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक फेरी सेवा एक अप्रैल 2026 से बंद है। इससे दोनों राज्यों के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग छोटी नावों के सहारे जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रिटिश काल से संचालित इस फेरी सेवा का ऐतिहासिक महत्व रहा है। बताया जाता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी 1925 में इसी मार्ग से यात्रा की थी। दशकों से यह सेवा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों के आवागमन तथा व्यापार के लिए महत्वपूर्ण रही है। गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सह जन सुराज के विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा एवं साहिबगंज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पारस नाथ राय ने सेवा बंद रहने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फेरी सेवा ठप होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि भागलपुर में वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था हो सकती है, तो मनिहारी में सरकारी स्तर पर फेरी सेवा क्यों नहीं शुरू की जा रही है?स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन से अविलंब सेवा बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
