July 30, 2026

अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का हुआ औचक निरीक्षण कई संचालक रहे फरार ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान बीडीओ प्रियंका ने बताया कि पूरे जिले में कार्यरत अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के पुख्ता कागजातों एवं डॉक्टर सहित अन्य जानकारियां जांच पड़ताल करने हेतु जांच दल बनाया गया है। जिसके आलोक में यह निरीक्षण किया जा रहा है और लगभग 15 अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का जांच पड़ताल किया गया। आगे उन्होंने कहा जांच पड़ताल के उपरांत किसी भी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का कागजात पुख्ता नहीं पाए जाने से उन्हें जिला स्थित कार्यालय में जाकर कागजातों को सत्यापित करने के उपरांत ही क्लीनिक खोलने की कड़ी चेतावनी दी गई है। बता दें कि इस जांच पड़ताल के दौरान कई क्लीनिकों के संचालक फरार रहे हैं जबकि एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का कागजात सही पाया गया है ।इस निरीक्षण दल में बीडीओ प्रियंका, चिकित्सा पदाधिकारी विकास कुमार, थानाअध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post नवनिर्वाचित पंचायत समिति को पद और गोपनीयता की दिलाईं शपथ।
Next post नसबंदी के बाद भी महिला हुईं गर्भवती।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial