वैशाली एसपी के पूर्व रीडर के यहां मिली डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति निगरानी टीम ने की छापेमारी ।
निगरानी की टीम में वैशाली एसपी के पूर्व रीडर एसआई अनिल प्रसाद के पटना एवं हाजीपुर आवास पर छापेमारी की। इस दौरान अनिल के आवास से एक करोड़ 55 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। निगरानी ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है । विभाग ने पटना के बेउर इलाके में तेजप्रताप नगर स्थित 5000 वर्ग फीट जमीन पर निर्मित एक 5 मंजिले एवं एक 3 मंजिले भवन की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में 5.5 लाख के सोने एवं चांदी के जेवरात पाए गए । छः डीड जमीन के कागजात बरामद हुए जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए अनुमानित है । इसके अलावा 17 बैंकों के पासबुक और 5 डेबिट कार्ड मिले हैं। प्रसाद के आवास से बजाज एलियांज आईसीआईसीआई बैंक में निवेश संबंधित कागजात भी बरामद हुए हैं। एक हुंडई क्रेटा तथा एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कागजात भी बरामद हुए हैं ।बताया जाता है कि हाजीपुर एसपी कार्यालय के जन शिकायत कोषांग के पदाधिकारी एसआई अनिल प्रसाद का विवादों से पुराना नाता रहा है। दिसंबर 2020 में जमीन बिक्री का झांसा देकर 26.50 लाख की ठगी में बेउर थाने की पुलिस ने अनिल को जेल भी भेजा था।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
