युवती के घर की छत पर चढ़ किया था प्रपोज, हुआ तलाक ।
पटना के बोरिंग रोड में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर पूरे दिन महिला थाने में चर्चा होती रही। जानकारी के मुताबिक एक युवती पागल लड़के के पागलपन को प्यार समझ कर शादी कर बैठी। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि लड़का सच में पागल है और 3 दिन बाद ही लड़के के परिवार वालों ने उसे पागलखाने में भर्ती करा दिया। यह बात वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और सीधे पति से तलाक लेने महिला थाने पहुंच गई ।नई नवेली दुल्हन को तलाक के लिए आवेदन देते हुए पुलिस भी सदमे में पड़ गई। क्योंकि शादी के वक्त रचाई गई मेहंदी भी नहीं उतरी और तलाक का आवेदन महिला थाने पहुंच गई । जानकारी अनुसार युवती और युवक का घर बोरिंग रोड स्थित है, अगल बगल में घर होने की वजह से लड़का लड़की को खूब पसंद करता था। लड़की जहां जहां जाती थी वो उसका पीछा करता था। 1 दिन लड़का लड़की की छत पर गया और लड़की से कहा आई लव यू। विल यू मैरी मी? अगर शादी से इनकार किया तो छत से कूदकर जान भी दे देंगे। फिर क्या था लड़के के इस पागलपन पर लड़की फिदा हो गई और शादी कर ली। परंतु बाद में पता चला लड़का तो सच में पागल है ।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
